awhad
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/पुणे. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे और ठाणे में इतिहास से छेड़छाड़ के संगीन आरोप में बीते सोमवार को मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) के खिलाफ प्रदर्शन हुए, इसके बाद कई जगह फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया गया। इस बाबत पुणे और ठाणे में, मराठा संगठन के अबेकों सदस्यों ने फिल्म के शो में व्यवधान पैदा किया। वहीं ठाणे में NCP के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी।

    इसी मामले को लेकर अब ठाणे पुलिस ने NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में FIR दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर अब तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं की गयी है।

    मामले पर ठाणे पुलिस के अनुसार, कल ठाणे के एक मॉल में फिल्म ‘हर हर महादेव’ का शो जबरन बंद करने और दर्शकों के साथ मारपीट करने के आरोप में NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

    गौरतलब है कि, इससे एक दिन पहले, पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी कि यदि मराठा इतिहास के सर्वकालिक महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को बेमतलब तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का पुरजोर विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी जरुरी प्रयास करेंगे। इसके साथ ही संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ और आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’पर भी नाराजगी व्यक्त की थी।