Corona virus
Photo: Social Media

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने के बार फिर दशहत बढ़ाना शुरू कर दिया है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 900 से ज्यादा नए मामले सामने आए है। वहीं, खतरनाक बीमारी से तीन मरीजों की मौत भी हो गई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,48, 599  हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,457 पर पहुंच गई है।

राज्य सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज 423 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,95,655 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.12 % बना हुआ है। राज्य में मृत्यु दर 1.82% है। राज्य में फ़िलहाल 4487 केसेस एक्टिव है।

मुंबई में 276 नए मामले 

मुंबई में 276 नए मामले सामने आए है। बीएमसी की तरफ से जारी कोविड बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में कोरोना से ठीक होने की दर 98.2 फीसदी है। वहीं, आज 104 मरीज अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मुंबई में कोरोना के 1376 सक्रिय केस है।  इससे पहले बीते दिन गुरुवार (6 अप्रैल) को मुंबई में इस वायरस के 216 नए केस आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।