Aarey
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में जैसे ही बीजेपी और शिवसेना बागी एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) गुट के गठबंधन सरकार बनी वैसे ही नई सरकार तुरंत एक्शन मूड में आती दिखाई दी। महाराष्ट्र की नई सरकार ने आरे कालोनी (Aarey Colony Jungle) इलाके में अधर में लटके मैट्रो कार शेड-3 के काम को तुरंत शुरू करने की बात कही थी। लेकिन उनके आरे कार शेड निर्माण का रास्ता इतना आसान होता नही दिखाई दे रहा है। क्योंकि एकबार फिर गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड (Metro Car Shed) के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी इस मेट्रो कार शेड को रुकवाने के लिए आरे के परिसर में धरना दे रहें हैं। सैंकड़ो की भीड़ सरकार के खिलाफ नारे लगा कर मैट्रो कार शेड निर्माण रोकने की मांग कर रहें हैं।

    आपको बता दें कि, पिछली बीजेपी की सरकार में जब आरे में कार शेड बनने का शुरुआत हुआ था, तब इसी तरह प्रदर्शन हुआ हुआ था, जो धीरे-धीरे उग्र रूप ले लिया था। लेकिन जब फिर महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी तो इस पर रोक लगाकर कर इस कार शेड को कन्जुर्माग में इस्टर्न हाइवे के पास ले जाकर ईगल कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को शेड बनाने का ठेका दिया गया था।

    जिस पर बीजेपी ने विरोध प्रकट किया था और जमीन के विवाद को लेकर हाईकोर्ट ने कंजुर्मार्ग कार शेड निर्माण पर स्टे दे दिया था। ऐसे में जब एक बार फिर जैसे ही एकनाथ शिंदे गुट के साथ बीजेपी की सरकार बनी तो, नवगठित महाराष्ट्र सरकार ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि,  मेट्रो कार शेड मुंबई की आरे कॉलोनी में ही बनाया जाए। जिस पर तुरंत कामकाज की शुरुआत की जाए।

    विदित है कि, आरे में फिर जागृत हुए आंदोलनकारियों में कई प्रकृति प्रेमी संस्था भी सम्मलित हैं। इस धरने में नो ट्री नो आक्सीजन जैसे बैनर के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी नए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था। पूर्व महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने इसे बदले की राजनीति बताया था। वहीं बीजेपी शिंदे गठबंधन की नई सरकार ने विकास के गति बढ़ाने की पैरवी करते हुए सभी मैट्रो योजनओं को जल्द पूर्ण करने की बात कही है।