pune-congress-protest-against-sambhaji-bhide-over-controversial-statement-on-woman-without-bindi

    Loading

    पुणे: शिव प्रतिष्ठान संगठन के प्रमुख संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में संभाजी भिड़े ने एक महिला पत्रकार से बात कर से इसलिए इनकार कर दिया था। क्योंकि उसने बिंदी नहीं लगायी थी। उन्होंने कहा था कि, ‘पहले आप बिंदी लगाएं, फिर मैं आपसे बात करूंगा।” संभाजी भिड़े के इस बयान के बाद अब उनकी आलोचना हो रही है। इसी मामले में अब कांग्रेस महिला अघाड़ी (Congress Women) ने पुणे (Pune) में संभाजी भिड़े के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) द्वारा मुंबई में महिला पत्रकार (Women Reporter) के साथ जो व्यवहार किया गया। जिसका हर कोई विरोध कर रहा है। वहीं, आज पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर चौक पर कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बिंदी लगाए बिना विरोध किया। साथ ही महिलाओं ने संभाजी भिड़े की फोटो पर बिंदी लगाई है। 

    महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद संगीता तिवारी के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। इस मौके पर उन्होंने संभाजी भिड़े की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “आप पहले घर से शुरू करें, फिर पत्रकार को बताएं। आपकी बहू अमृता फडणवीस आपके सामने ऐसे ही आती है ना? वह महाराष्ट्र की भाभी हैं, इसलिए उन्हें भी कुमकुम की बिंदी लगानी चाहिए। पहले घर से शुरुआत करें।”

    संगीता ने आगे सवाल पूछते हुए कहा, “आप हमें सिखाने वाले कौन होते हैं? संविधान ने हमें जीने और क्या पहनने का अधिकार दिया है। कल तुम कहोगे कि जींस, टी-शर्ट मत पहनो, सिर पर घूंघट लो। यह तालिबान क्या है? यह भारत देश है और यह शाहू, फुले, अम्बेडकर के विचारों से चलता है। आप कौन होते हैं यह तय करने वाले कि महिलाओं को कुमकुम लगाना चाहिए या नहीं?” 

    उन्होंने आगे संभाजी भिड़े की आलोचना करते हुए कहा, “आपने भारतमाता को कट्टर बना दिया है, हमारी भारतमाता सभी को समायोजित नहीं करेगी। आप जैस सिरफिरे, धर्मान्धों ने भारतमाता का नाम खराब किया है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमने आपको यह नहीं बताया है कि किस ब्रांड की धोती पहननी है।”