rly tikat chaking
File

    Loading

    पुणे:  पुणे रेल मंडल द्वारा नवंबर महीने में टिकट जांच के दौरान  30 हज़ार 976 लोगों को  बिना टिकट (Without Tickets) यात्रा (Journey) करते पाया गया और उनसे एक करोड़ 40 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना (Fine) वसूल किया गया। इसी के साथ 14  लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 5790 रुपए जुर्माना लगाया गया, जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 104 लोगों से 18 हज़ार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई है। 

    इस वर्ष अप्रैल से नवंबर के आठ महिने की अवधि में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए पाए जाने पर 1 लाख 7 हज़ार यात्रियों से जुर्माने के रूप में 4 करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के मार्गदर्शन में और मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम कुलकर्णी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. वी.एन. सुभाष के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।

    कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति

    रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। वर्तमान में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। अतः वे कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा पर निकलें। अन्यथा उन्हें  रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा और न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।