PMPML Bus Stop
File

    Loading

    पुणे: रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर यात्रियों (Passengers) की होने वाली भीड़ को देखते हुए पीएमपी (PMP) ने गुरुवार को 1,812 बस छोड़ा था। इससे एक दिन में 13 लाख यात्रियों ने सफर किया और इससे पीएमपी को 1 करोड़ 75 लाख रुपए की इनकम हुई है। हमेशा की तुलना में तीन लाख अतिरिक्त यात्रियों ने बस से सफर किया। इससे 40 लाख रुपए अधिक कमाई हुई।

    रक्षाबंधन के कारण गुरुवार की सुबह से ही पीएमपी बसों को यात्रियों का भारी रिस्पांस मिला। सुबह के सत्र में 90 लाख रुपए, जबकि दोपहर के सत्र में 85 लाख की इनकम हुई। सुबह साढे पांच से रात साढ़े 11 बजे के बीच लोगों ने बस से सफर किया।

    350 अतिरिक्त एसटी बसें चली

    उधर, रक्षा बंधन के मौके पर गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए राज्य परिवहन महामंडल पुणे विभाग की तरफ से गुरुवार को 350 अतिरिक्त बसें चलाई गई। इससे 2 हजार लोगों ने सफर किया। एसटी की अतिरिक्त बसों से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

    पीएमपी सेवा को यात्रियों का भारी रिस्पांस मिला है। इससे 13 लाख यात्रियों ने सफर किया और इससे पौने दो करोड़ की कमाई हुई है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारी वर्ग की तरफ से विभिन्न जगहों पर घूमकर परिवहन पर ध्यान बनाए रखा था।

    - दत्तात्रेय झेंडे, परिवहन व्यवस्थापक, पीएमपीएमएल, पुणे