suspended
Representative Image

    Loading

    पुणे:  महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) की सेवा में विलय करने की मांग के लिए एसटी (ST) के बारामती (Baramati), एमआईडीसी डिपो के कर्मचारियों ने पिछले पांच दिनों से कामबंद आंदोलन (Protest) शुरू कर रखा है। अब इस हड़ताल (Strike) में शामिल 13 कर्मचारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। बारामती डिपो के मैनेजर अमोल गोर्ज़री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें बारामती डिपो के 7 और एमआईडीसी डिपो के 6 कर्मचारी शामिल है।

    बारामती में पिछले पांच दिनों से एसटी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। इसकी वजह से परिवहन यात्री सेवा ठप है।  प्राइवेट वाहन चलाने वालों द्वारा यात्रियों से अधिक पैसे वसूल कर लूट की जा रही है। एसटी कर्मचारियों की हड़ताल कब खत्म होगी ? यह सवाल अभी तक जवाब तलाश रहा है।  दिन-प्रतिदिन बढ़ते बंद से इसे लेकर तीव्र आक्रोश जताया जा रहा है।

    मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी

    एसटी कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों को निलंबित किया गया है इसके बावजूद  हमारी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। राज्य सरकार ने एसटी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति स्थापित की है। समिति की रिपोर्ट चार सप्ताह में कोर्ट में पेश करनी है। तब तक हम हड़ताल पर बैठने को तैयार है।