Ghaziabad
File Photo

    Loading

    पुणे.  पुणे (Pune) और पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना ताजी ही है कि पुणे के वानवाड़ी इलाके में एक 14 साल की लड़की से सात लोगों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुणे में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं, इससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात में पुलिस (Police) ने सात लोगों को हिरासत (Custody) में ले लिया है 

    पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की पुणे स्टेशन पर अपने गांव जाने आई थी। यहां उसे दो लोगों ने यह कहकर अपने साथ लिया कि रात में उसके गांव जाने के लिए ट्रेन नहीं है, हमारे साथ चलो हम तुम्हारे रात के रहने के प्रबंध कर देते हैं।  इसके बाद आरोपी पीड़िता को रिक्शे से अगवा कर वानवड़ी इलाके में ले गए। यहां लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के अन्य पांच साथियों ने भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

    पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज जारी 

    नराधमों की चुंगुल से छुटने के बाद पीड़ित लड़की ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने भी तुरंत हरकत में आकर सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  सुत्रों के अनुसार पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपियों में दो लोग रेल विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों में ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल रहने की खबर है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। इसकी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सारी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।