File Photo
File Photo

    Loading

    पुणे. पुणे शहर (Pune City) में रविवार को कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के 2900 नए मरीज (New Patients) पाए गए तो 28 मरीजों की मौत (Death) हो गई। इसमें से 8 मरीज गैर पुणेवासी हैं, जबकि 1245 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। फिलहाल 22 हजार 524 मरीजों का इलाज जारी है। इसमें से 519 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

     पुणे में अब तक कोरोना (Corona) के मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 35 हजार 394 पहुंच गया है। जिसमें से कुल 2 लाख 7 हजार 817 मरीज कोरोना मुक्त हुए और कुल 5053 मरीजों की मौत हुई है।

    पिंपरी-चिंचवड़ में 1416 नए मरीज

    पिंपरी-चिंचवड़ शहर में भी आज 1416 मरीज मिले हैं, जबकि 792 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए हैं। तो आज 8 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार 895 है। कुल मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार 364 तक पहुंच गई है। इसमें से एक लाख 9 हजार 558 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं अब तक 1992 मरीजों की मौत हुई है।