Pimpri

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) ने विकास के साथ-साथ देश में अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छाग्रह अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां चलाया जा रहा है। रविवार सुबह 7 से 10 बजे तक प्लगथॉन अभियान चलाया गया। शहर के 32 वार्डों (Wards) में 64 जगहों पर चलाये गए इस अभियान में लगभग 73 हजार 730 नागरिकों ने भाग लिया और 64 हजार 397 किलोग्राम प्लास्टिक (Plastic) और अन्य कचरा (Garbage) एकत्र किया। महापौर ऊषा ढोरे (Mayor Usha Dhore) ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सहज प्रतिक्रिया की सराहना की।

    इस उपक्रम में शहर के नामी गिरामी खिलाड़ी, फ़िल्म अभिनेता, कलाकार, साहित्यिकार, स्वयंसेवी संस्था, बुजुर्ग नागरिक संघ, मंडी असोसिएशन, वेंडर असोसिएशन, रिक्शा संघ, गणेश मंडल, एजी-बीवीजी संस्था, ठेकेदार, एजेंसी, गृहनिर्माण संस्था, बचत गट, विद्यार्थी, होटल एसोसिएशन, पर्यावरणप्रेमी, जनप्रतिनिधी, सामाजिक संस्था समेत महानगरपालिका के पदाधिकारी, अधिकारी, नगरसेवक, कर्मचारी सहभागी हुए। सांगवी पुलिस चौकी से महापौर ढोरे की उपस्थिती में इस मुहिम की शुरुआत की गई। मेरी वसुंधरा की शपथ लेकर शहर स्वच्छता का संकल्प किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने पिंपरी-चिंचवड शहर स्वच्छता का मंत्र विषय पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। महात्मा गांधी, संत गाडगे महाराज यांच्या वेशभूषा में विद्यार्थी इस मुहिम में शामिल हुए। 

    प्लास्टिक कचरे से विविध वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा

    सांगवी पुलिस चौकी से साई चौक तक की सड़क और पीडब्ल्यूडी मैदान पर बिखरे कूड़े को जमा किया गया। इस मुहिम में संकलित किए गए कचरे के निपटान के तहत प्लास्टिक कचरे से विविध वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान लोगों में स्वच्छता और कचरा अलगीकरण के बारे में जागरूकता लाई गई। इस मौके पर शिक्षा समिति सभापति माधवी राजापुरे, प्रभाग अध्यक्ष अंबरनाथ कांबले, नगरसदस्य हर्षल ढोरे, नगरसदस्या शारदा सोनवणे, सीमा चौगुले, सहशहर अभियंता संजय कुलकर्णी, क्षेत्रीय अधिकारी विजय थोरात, सहायक आयुक्त निलेश देशमुख, प्रशांत जोशी, बालासाहेब खांडेकर, आपदा प्रबंधन अधिकारी ओम प्रकाश बहिवाल के साथ मनपा अधिकारी, कर्मचारी, विविध संस्थांओं के प्रतिनिधी और बाबूराव घोलप महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।