froud
FILE- PHOTO

    Loading

    पुणे: मेडिकल कॉलेज (Medical College) में बीएएमएस (BAMS) में प्रवेश (Admission) दिलाने का झांसा देकर 65 लाख रुपए  की ठगी (Cheated) करने की घटना सामने आई है। तीन अभिभावकों से पांच लोगों ने ठगी की है।  इस मामले में डेक्कन पुलिस स्टेशन (Deccan Police Station) में 52 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर सरुपम कुमार, रोहित भदोरिया, विश्वजीत सिंह, अभिषेकराज और अभिनव यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके लिए बकायदा स्कायटेक प्रा. लि. नामक ऑफिस खोला गया था।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मूल रूप से जुन्नर तालुका के रहने वाले हैं। उनका सोने चांदी का कारोबार है। उनका रविवार पेठ में दुकान है। आरोपियों ने घोले रोड पर स्कायटेक प्रा. लि. नामक ऑफिस खोला था। यहां पर विधार्थियों का करियर को लेकर मार्गदर्शन किया जाता था। साथ ही प्रवेश दिलाने का भी झांसा दिया जाता था। शिकायतकर्ता की बेटी को बीएएमएस करनी थी। इसलिए उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया।

    आरोपियों ने 5-5 लाख रुपए लिए 

    प्रवेश दिलाने का भरोसा दिलाते हुए सीट बुकिंग के लिए शिकायतकर्ता और अन्य तीन लोगों से  5-5 लाख रुपए लिए और तीन लाख रुपए एडवांस लिया। उन्होंने 18 लाख रुपए का चेक आरोपियों की कंपनी के नाम पर दिया, लेकिन किसी को एडमिशन नहीं मिला। इसके बाद इन आरोपियों ने उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश देने का झांसा देकर और पैसे मांगे। चारों से आरोपियों से 65 लाख 70 हजार रुपए लिए, लेकिन किसी को प्रवेश नहीं मिला। इस दौरान पता चला कि आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच महिला सहायक इंस्पेक्टर कल्याणी पाडले कर रहे हैं।