fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    पिंपरी. आईटी इंजीनियर महिला (IT Engineer Woman) को टिंडर डेटिंग एप (Tinder Dating App) के जरिए हुई पहचान महंगी पड़ी है। शादी का झांसा देकर महिला से 73 लाख 59 हजार 530 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। वाकड़ पुलिस स्टेशन की सीमा में जून 2021 से 13 जुलाई 2021 के बीच यह घटना पिंपरी चिंचवड़ में घटी है। इस मामले में पीड़ित 35 वर्षीय महिला ने बुधवार 13 अक्टूबर को वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिक योग्य है। वह आईटी इंजीनियर के रूप में आईटी कंपनी के काम करती है। शादी के लिए महिला ने विभिन्न एप पर सर्च शुरू किया था। उन्हें टिंडर डेटिंग एप पर एस रवि नामक प्रोफाइल धारक से पहचान हुई। इसके बाद रवि ने महिला को अपना वॉट्स्ऐप नंबर दिया। आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ रवि बताया और एक वॉट्स्ऐप नंबर देकर जेनी रवि नाम बताया। इसके बाद महिला से पहचान बढ़ाकर  उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद शादी करने और भारत आकर बसने का झांसा दिया।

    इस दौरान रवि ने महिला को महंगे गिफ्ट भेजकर विश्वास बढ़ाया। इसके बाद उसने कहा कि वह महिला से मिलने भारत आएगा। उसने महिला को बताया कि उसके पास एक करोड़ रुपए है और दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर ने पकड़ लिया है। यह भारी रकम छुड़ाने के लिए अलग अलग चार्ज, दंड, जीएसटी और अन्य कई टैक्स भरने की बात बताई। इसके बाद विभिन्न बैंक अकाउंट का नंबर देकर 73 लाख 59 हजार 530 रुपए जमा करवाया। खुद को ठगा पाकर

    महिला ने पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के साइबर सेल से इसकी शिकायत कर दी। इसके अनुसार जांच शुरू कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक अशोक जगताप मामले की जांच कर रहे है।