PMC

    Loading

    पुणे: अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर (Fake Signature) से काम पूरा होने की रिपोर्ट बनाकर पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) के साथ 99 लाख रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) करने की कोशिश किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बारे में शिवाजी नगर पुलिस (Shivaji Nagar Police) ने मामला दर्ज (Case Registered) किया है। महानगरपालिका की ओर से प्रल्हाद पवार ने शिकायत दर्ज कराई है, इसके अनुसार योगेश चंद्रशेखर मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    गुरुवार को पुणे महानगरपालिका की आम सभा संपन्न हुई। इस सभा में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा और प्रशासन को आड़े हाथों लिया था। इसके बाद महानगरपालिका प्रशासन की ओर से शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

    पुलिस में शिकायत दर्ज 

    इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाणेर, नवी पेठ और कोथरूड में मनपा श्मशान भूमि में विद्युत विषयक कामों को पूरा करने का बताक़र 99 लाख 8 हजार रुपए का फर्जी बिल तैयार किया गया। इसके बाद महानगरपालिका के सर्व साधारण फॉर्म बिल बनाकर उस पर महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर मुहर लगाकर परस्पर कार्यालयीन इनवर्ड कर स्वास्थ्य विभाग को ये बिल भेजे गए। ये बिल मंजूर कर महानगरपालिका के साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। सर्वसाधारण सभा में यह मामला सामने आने के बाद महानगरपालिका की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने योगेश मोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।