Accident
File Photo

Loading

महाराष्ट्र: हाल ही में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक भीषण हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई और एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाला हादसा मुंबई से पुणे आते समय उर्स टोल बूथ के पास आधी रात करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आयशर टेंपो को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह लोग सफर कर रहे थे। हादसे के बाद घायलों को आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत सिस्टम, हाइवे पुलिस व रानी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

इस खौफनाक हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें 15 साल की सारा कुरैशी की मौत हो गई। हादसे में तीन पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गईं। सभी एक ही परिवार के हैं। फ़िलहाल इस हादसे से पूरा परिवार आहत में है।