fine
file

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) में कोरोना (Corona)के बढ़ते संक्रमण (Infection) के बावजूद कई लोग मास्क नहीं पहनते हैं, जबकि इससे बचने के सबसे बड़े उपायों में मास्क (Mask)  का इस्तेमाल जरूरी है। इसके लिए मास्क की अनिवार्यता की गई है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई (Action) की जा रही है। 

    पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की ग्रीन मार्शल टीम ने 17 से 23 जनवरी तक सात दिनों के दौरान बिना मास्क (Without Mask) के घूमने वाले 961 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की। इनके पास से 6 लाख 50 हजार 140 रुपए जुर्माना (Fine) वसूल किया गया। इसकी जानकारी महानगरपालिका के प्रवक्ता शिरीष पोरेड्डी ने दी।

    कोरोना मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

    पिंपरी-चिंचवड शहर में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। 1 जनवरी से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना मरीजों की संख्या पांच हजार के पार चली गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 25,000 हो गई है। कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा कई उपाय किया जा रहा है। हालांकि कोरोना से बचाव के लिए सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन कई लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं। 

    मास्क का भी किया गया वितरण

    बिना मास्क वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम ने ग्रीन मार्शल स्क्वॉड का गठन किया। यह दस्ता बिना मास्क के शहर में घूमने वालों पर नकेल कसता है। दस्ते द्वारा कार्रवाई से पहले समझाइश दी जाती है और मास्क भी दिए जाते हैं। 17 से 23 जनवरी तक बिना मास्क के 961 व्यक्तियों को दंडित कर 6 लाख 50 हजार 140 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि 358 लोगों को मास्क बांटे गए।