Demand for starting local train in Pune is gaining momentum

    Loading

    पुणे : पुणे-लोनावला (Pune-Lonavala) सेक्शन में वर्तमान में चलाई जा रही छह विशेष उपनगरीय लोकल सेवाओं (local services) के क्रम में तलेगांव (Talegaon) और लोनावला (Lonavala) के लिए अतिरिक्त लोकल सेवाएं बढ़ाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। जो शुक्रवार 15 अक्तूबर से लागू होगा।

    पुणे (Pune) से तलेगांव के लिए विशेष लोकल सं 01586 पुणे से 08.57 बजे रवाना होकर 09.47 बजे तलेगांव पहुंचेगी। जबकि वापसी में तलेगांव से पुणे के लिए विशेष लोकल सं. 01587 तलेगांव से 09.57 बजे रवाना होकर पुणे 10.50 बजे पहुंचेगी। 

    पुणे से लोनावला के लिए विशेष लोकल सं 01574 पुणे से 19.05 बजे रवाना होकर 20.30 बजे लोनावला पहुंचेगी, जबकि वापसी में लोनावला से पुणे के लिए विशेष लोकल सं. 01573 लोनावला से 20।40 बजे रवाना होकर पुणे 22.00 बजे पहुंचेगी।