, Crime, Maharashtra,

    Loading

    पुणे: युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या (Murder) किए जाने के बाद उसका शव (Dead body) बोपदेव घाट (Bopdev Ghat) के सेल्फी प्वाइंट के पास फेंकने का मामला सामने आया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच कोंढवा पुलिस कर रही है। इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ नागरिक बोपदेव घाट सेल्फी प्वाइंट के पास गए तो उन्हें एक शव नजर आया। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

     सिर पर हथियार से हमला 

    इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए शव को खाई में फेंक दिया गया। उसके सिर पर हथियार से हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।