PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra)के पुणे में अंधविश्वास (blind faith) का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला को हड्डियों का पाउडर खिलाया गया। आरोपियों का मानना है कि ऐसा करने पर महिला का प्रेग्नेंसी (pregnancy) रुक जाएगी। फिलहाल यह सब एक तांत्रिक के इशारे पर किया गया। अब इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वैज्ञानिक (scientific) युग में अभी भी कई लोग अंधविश्वास में फंसे हैं।  

    पुणे में एक महिला को बच्चा नहीं हो रहा था। गर्भ धारण करने की उम्मीद में, काले जादू की रस्म का सहारा लिया गया। इसके  तहत महिला को मानव हड्डियों से बने पाउडर का सेवन करने के लिए कथित रूप से मजबूर किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 7 पर मामला दर्ज किया गया।  

    पुणे, जोन 3 के डीसीपी सुहैल शर्मा ने बताया कि पति, ससुराल वालों और एक तांत्रिक समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 के साथ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिवार शिक्षित है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। 

    बता दें कि यह घटना जिस परिवार में हुई है वह शिक्षित परिवार है। बच्चे की चाह में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आ गए। और उसी के कहने पर उन्होंने काले जादू का रस्म पूरा करने का प्रयास किया। पूरा परिवार अंधविश्वासी हो गया। बताया जा रहा है कि काफी इलाज के बाद भी जब महिला प्रेग्नेंट नहीं हुई तो परिजनों ने काले जादू का सहारा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।