
पुणे. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में चल रही विशेष गाड़ी (special trains) संख्या 02779/02780 वास्को-हजरत निजामुद्दीन वास्को एक्सप्रेस ( Vasco-Hazrat Nizamuddin Vasco Express) और साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी संख्या 06521/06522 विशेष यशवंतपुर-जयपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (Yesvantpur-Jaipur-Yesvantpur Express) के चलने के समय में बदलाव किए गए हैं.
वास्को-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
विशेष गाड़ी संख्या 02779 वास्को-निजामुद्दीन, 23 दिसंबर से वास्को से 15.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 06.25 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी. पुणे मंडल के स्टेशनों पर इसका संशोधित प्रस्थान समय मिरज 22.45, सांगली 23.00, कराड 23.58, सातारा 01.00 और पुणे 04.30 बजे रहेगा. विशेष गाड़ी संख्या 02780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को 23 दिसंबर से हज़रत निजामुद्दीन से 14.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 07.25 बजे वास्को पहुंचेगी. पुणे मंडल के स्टेशनों पर इसका संशोधित प्रस्थान समय पुणे 17.10, सातारा 19.50, कराड 20.45 सांगली 21.45 तथा मिरज 22.45 बजे रहेगा.
साप्ताहिक त्योहार विशेष यशवंतपुर-जयपुर एक्सप्रेस
साप्ताहिक सुविधा त्यौहार विशेष गाड़ी संख्या 06521 यशवंतपुर-जयपुर, यशवंतपुर से 24 दिसंबर से 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.55 बजे पुणे आकर तीसरे दिन जयपुर 05.25 बजे पहुंचेंगी. साप्ताहिक सुविधा त्योहार विशेष गाड़ी संख्या 06522 जयपुर – यशवंतपुर, जयपुर से 26 दिसंबर से 22.15 बजे रवाना होकर अगले दिन संशोधित समय 20.30 बजे पुणे आकर तीसरे दिन यशवंतपुर 18.10 बजे पहुंचेंगी.