froud
FILE- PHOTO

    Loading

    पुणे: युवा कलाकारों को शॉर्ट फिल्म (Short Film) में अभिनय (Acting) का मौका देने के बहाने उनसे सवा दो लाख रुपए की ठगी (Cheating) करने का मामला सामने आया है। इस मामले  में कोथरुड पुलिस (Kothrud Police) ने एक को गिरफ्तार  किया है। कोर्ट ने उसे 4 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।  मोहन उर्फ राजाशास्री मनोहर कुलकर्णी  (शिवाजी नगर, पालघर) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 34 वर्षीय युवती ने कोथरुड पुलिस थाने  में शिकायत की है। 

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोहन कुलकर्णी  दिल्ली और मुंबई में राजा शास्त्री नाम से रह रहा था। कला, नाट्य के साथ ही संगीत के क्षेत्र में आनेवाले नवोदित कलाकारों को अपने जाल में फंसाता था। अक्टूबर महीने में वह पीड़ित लड़की से मिला था। उसने उसे शॉर्ट फिल्म  में अभिनय का मौका देने का सपना दिखाया। उसके बाद उसने शिकायतकर्ता से अलग-अलग तरह के टैक्स के बहाने 99 हजार 238 रुपए लिए। साथ ही युवती के मामा से भी 95 हजार 944 रुपए और एक अन्य व्यक्ति से 29 हजार 944 रुपए कुल मिलाकर सवा दो लाख रुपए लिए हैं। उसके बाद उसने किसी भी तरह का काम नहीं दिया। जब पैसे वापस करने की मांग की गई तो उसने टालमटोल किया।

    4 दिनों की पुलिस कस्टडी में

    खुद के साथ ठगी होने की बात समझ में आने के बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची। शिकायत करनेवाली युवती की तरह ही उसने मुंबई में भी कुछ लोगों को ठगा है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की शिकायत भी पुलिस को मिली। इसके अनुसार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नागराज बिराजदार कर रहे हैं।