Chitra Wagh attacked the Mahavikas Aghadi government, said- Today if Chhatrapati Shivaji Maharaj had been there, he himself would have overthrown this government

    Loading

    पिंपरी : महाराष्ट्र राज्य (State of Maharashtra) में फिलहाल दो नंबर वालों की सरकार (Government) है। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी गृह मंत्री (Home Minister) को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। एक आईपीएस अधिकारी ने गृह मंत्री पर आरोप लगाए हैं। दिन प्रतिदिन महिला अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।

    कानून-व्यवस्था दांव पर है। इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। क्योंकि, यह सरकार आपकी रक्षा करने में सक्षम नहीं है। इस सरकार ने महाराष्ट्र में इतनी बुरी स्थिति पैदा कर दी है कि अगर आज छत्रपति शिवाजी महाराज होते तो उन्होंने खुद इस सरकार को उखाड़ फेंका होता। इन शब्दों में भाजपा की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने महाविकास आघाडी सरकार की आलोचना की है।

    कभी-कभी दवा दुआ से बेहतर काम करती है

    पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी इंद्रायणीनगर में पिंपरी  चिंचवड भाजपा शहराध्यक्ष और  विधायक महेश लांडगे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजर्षी शाहू महाराज प्रतिष्ठान के संस्थापक योगेश लोंढे और नगरसेविका नम्रता लोंढे की ओर से आयोजित और  क्रांतिनाना मलेगावकर द्वारा प्रस्तुत ‘‘न्यू होम मिनिस्टर’’ कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थीं। वाघ ने अपने संबोधन में विधायक महेश लांडगे को पिंपरी चिंचवड की सियासत का ‘‘मैन ऑफ कमिटमेंट’’ करार दिया। उन्होंने कहा, पिछले 20 वर्षों में, महानगरपालिका  में शामिल गांवों के विकास और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अन्याय हुआ है। हालांकि विधायक लांडगे ने वास्तविक अर्थों में इन गांवों के विकास को गति दी। विधायक लांडगे पिंपरी चिंचवड़ को खेल शहर बनाने वाले एकमात्र नेता हैं, जिनका जन्मदिन कम से कम एक महीने तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। कभी-कभी दवा दुआ से बेहतर काम करती है।

    पिंपरी चिंचवड़ में फिर बीजेपी का महापौर : योगेश टिलेकर

    अगर महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करनी है और शिरूर समेत पिंपरी-चिंचवड़ की आवाज दिल्ली में सुनाई देनी है तो हमें विधायक महेश लांडगे के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि पिंपरी-चिंचवड़ में एक बार फिर विधायक लांडगे और जगताप के नेतृत्व में बीजेपी का महापौर बनेगा। विधायक लांडगे ने पिंपरी-चिंचवड़ के कई मुद्दों को सूक्ष्मता से उठाया है। प्राकृतिक आपदा कोविड संकट के दौरान विधायक लांडगे लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़े हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अगर शिरूर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना चाहते हैं तो महेश लांडगे का समर्थन किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर, पूर्व महापौर राहुल जाधव, पूर्व नगरसेवक सुरेश म्हेत्रे, वसंत लोंढे, शिवांजली सखी मंच की अध्यक्षा पुजा लांडगे, नगरसेविका सारिका लांडगे, सोनाली गव्हाणे, स्विनल म्हेत्रे, अश्विनी जाधव, साधना मलेकर, निलेश बोराटे, भाऊ रासकर, प्रदीप तापकीर, कार्तिक लांडगे, दत्ता गव्हाणे आदि उपस्थित थे।