Cold
File

    Loading

    पुणे: सप्ताह भर तक गायब रहने के बाद ठंड फिर से लौट आई है। शहर में सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। पुणे शहर (Pune City) के लोगों को अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार 1 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) एक बार फिर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कम से कम एक सप्ताह तक शहर में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ने का अनुमान लगाया है। 

    शहर में पिछले दो दिनों से ठंड का असर बढ़ गया है। पारा फिर 12 डिग्री से नीचे चला गया है। आसमान साफ रहने और दिन भर उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट आई हैं। अधिकतम तापमान जो चार दिन पहले 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, अब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

    न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई

    न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके चलते सुबह और तड़के तेज हवा चल रही है। शिवाजी  नगर, पाषाण और अन्य इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि लोहगांव, चिंचवड़ और मगरपट्टी में अपेक्षाकृत कम ठंड महसूस की जा रही है। कम से कम अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा, सुबह, शाम और रात में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।