File Photo
File Photo

    Loading

    पुणे. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बढ़ते प्रकोप के बीच पुणे संभाग (पुणे (Pune), सातारा (Satara) , सांगली (Sangli), सोलापुर (Solapur) , कोल्हापुर (Kolhapur)) में 24 घंटे के भीतर कोरोना (Corona) के 3116 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 2840 मरीजों का समावेश है। इसके अलावा सातारा में 152, सोलापुर में 118, सांगली में 24 और कोल्हापुर जिले में 32 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में शुक्रवार को कुल 1495 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1303 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 89, सोलापुर जिले के 48, सांगली जिले के 15 और कोल्हापुर जिले के 40 मरीज शामिल हैं।

    संभाग के पुणे जिले में महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर जिले में 2840 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1495 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 28 हजार 344 तक पहुंच गया है, जिसमें से 4 लाख एक हजार 948 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 17 हजार 132 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9264 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.16 फीसदी दर्ज हुआ है, जबकि रिकवरी रेट 93.84 फीसदी रह गया है।

    पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.21

    पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, आज पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.21 व डेथ रेट 2.57 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े 6 लाख तक पहुंच रही है। अब तक 42 लाख 69 हजार 641 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 42 हजार 357 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 6 लाख 5 हजार 152 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 20 हजार 699 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 699 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

    • सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार 275 हो गया है। इसमें से 56 हजार 631 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं, जबकि 1862 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1782 मरीजों का इलाज जारी है। 
    • सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 54 हजार 142 हो गई है। इसमें से 51 हजार 92 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है, जबकि 1866 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1184 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। 
    • सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 823 हो गया है। इसमें से 46 हजार 753 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1765 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 305 मरीजों का इलाज जारी है। 
    • कोल्हापुर में 50 हजार 773 संक्रमितों में 1749 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 728 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 296 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।