corona crisis

    Loading

    पुणे : शहर (City) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने पाबंदियां (Restrictions) कड़ी कर दी है। आने वाले समय मे यदि कोरोना के मामलों में इसी तरह से बढ़ोत्तरी होती रही तो पाबंदियां और भी सख्त हो सकती हैं।  

    साथ ही महानगरपालिका ने एहतियात के तौर पर शहर में भीड़-भाड़ वाली जगहों, दफ्तरों, बाजारों में जाकर खुद कोरोना की जांच कराने का फैसला किया है। नगर स्वास्थ्य सहायक प्रमुख डॉ. संजीव वावरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

    शुरू होंगे कोविड सेंटर

    महानगरपालिका सनस मैदान, नायडू अस्पताल, लियागुडे अस्पताल समेत शहर के 12 स्थानों पर स्वाब सेंटर (परीक्षण केंद्र) में कोविड केअर सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। शहर में पांच जगहों पर करीब 250 बेड के सेपरेशन रूम बनाए जाएंगे। भीड़-भाड़ वाली जगहों के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना की जांच की जाएगी।

    खिलाड़ियों में पाए गए लक्षण

    दो दिन पहले बालेवाड़ी खेल परिसर में 200 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। अट्ठाईस खिलाड़ियों में लक्षण पाए गए और उन्हें तुरंत अलग कर दिया गया।