hamla

    Loading

    पुणे. बड़े भाई के साथ हुए झगड़े को लेकर शातिर अपराधी द्वारा उसके छोटे भाई पर कोयते से जानलेवा हमला किए जाने की घटना पुणे (Pune) के उत्तम नगर (Uttam Nagar) की मासेआली के सार्वजनिक रोड पर घटी। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी (Criminal) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए है।

    इस घटना में अशवेक महेंद्र ननावरे (23, निवासी साईंधाम बिल्डिंग, मासेआली, उत्तमनगर, पुणे) घायल हो गया है। उसने उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार पुलिस ने चेतन चव्हाण (23) और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो साथी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

    उत्तम नगर पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और ननावरे की एक-दूसरे से पहचान है। उसके बड़े भाई का आरोपी के साथ पहले विवाद हुआ था। अशवेक  मासेआली के सार्वजनिक रोड से पैदल जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बाइक पर आए। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। इसी दौरान आरोपियों के साथ आए बदमाश ने पूछा, यह उसी का भाई है क्या? उनके हां, कहने के बाद उसके सिर पर कोयते से हमला कर दिया। हालांकि वार चूक जाने से अशवेक के हाथ पर चोट लगी। इसके बाद आरोपियों ने परिसर में जमकर हंगामा करते हुए दहशत पैदा की। मामले की जांच उत्तम नगर पुलिस कर रही है।