Devendra Fadnavis

    Loading

    पुणे: बीजेपी (BJP) वर्तमान में हिंदुत्व (Hindutva) विचारधारा की एकमात्र वाहक है। हिंदुत्व की अवधारणा संकीर्ण नहीं है, केवल पूजा करना हिंदूत्व नहीं है। हमें हिंदुत्व की शॉल ओढ़ने की जरूरत नहीं है। ऐसा कटाक्ष विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने किया। हिंदूत्व को लेकर उन्होंने शिवसेना (Shiv Sena) पर सीधा हमला किया।

    शंतनु गुप्ता लिखित और मल्हार पांडे द्वारा अनुवादित पुस्तक ‘भाजपा: कल, आज और कल’ का प्रकाशन देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। उस समय फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाया, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत आगे बढ़ा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ही मध्यस्थता कर सकते हैं। भारत को विश्वगुरु बनना चाहिए और बीजेपी को इसके लिए एक माध्यम बनना चाहिए। ऐसा भी फडणवीस ने कहा।

    किसके खून में सच्चा हिंदुत्व

    फडणवीस ने कहा कि शंतनु गुप्ता वरिष्ठ लेखक हैं। यह किताब उन्होंने 15-20 साल पहले लिखी थी। अब इसका मराठी में अनुवाद किया गया है। इस किताब में लिखा है कि किसके खून में सच्चा हिंदुत्व है, मैं किसके तरफ इशारा कर रहा हूं, आपको समझ गया होगा। ऐसे कहकर उन्होंने शिवसेना पर निशाना साधा।

    राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को बाहर लाते रहेंगे  

    बीजेपी की पोलखोल यात्रा पर हमले की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि हम पोल-खोल कर रहे हैं, लेकिन कितने भी हमले हों, यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। हम राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को बाहर लाते रहेंगे। राज्य सरकार की पोल-खोल करते रहेंगे, ऐसी चेतावनी देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

    आर्य बाहर से नहीं आए थे

    बंगाल के ब्राह्मण, दक्षिण में नायर और उत्तर प्रदेश में दलित सबके पिता एक ही हैं, यह अनुसंधान ने सिध्द किया है।  ऐसा दावा फडणवीस ने किया। यानी साबित हो गया कि आर्य बाहर से नहीं आए थे। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आदि कई नेता मौजूद थे।