PCMC

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक ‘ड्रेस कोड’ (Dress Code) लागू किया जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लास-वन और क्लास-टू के अधिकारी 15 अगस्त से इस पहल की शुरुआत करेंगे। हालिया महानगरपालिका के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में गुजरात (Gujarat) में सूरत महानगरपालिका (Surat Municipal Corporation) का एक अध्ययन दौरा किया। वहां के अध्ययन के बाद ड्रेसकोड लागू करने का फैसला किया गया है। 

    सूरत महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी वर्दी में हैं। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के प्रतिनिधि मंडल ने अध्ययन दौरे के दौरान, उनके विचारों और वर्दी के महत्व के बारे में जाना। वहां के अधिकारियों ने कहा कि वर्दी के कारण जनता के मन में एक अलग पहचान बन गई है कि वे महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी हैं। महानगरपालिका के इस प्रतिनिधिमंडल में उपायुक्त चंद्रकांत इंदलकर, श्रम कल्याण अधिकारी प्रमोद जगताप और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बबन झिंझुरड़े, पदाधिकारी अभिमन भोसले, मनोज माछरे, नितिन समगीर आदि शामिल थे।

    महानगरपालिका उपायुक्त ने दी जानकारी

    महानगरपालिका के उपायुक्त चंद्रकांत इंदलकर ने कमिश्नर राजेश पाटिल की उपस्थिति में हुई बैठक में विभागाध्यक्षों सहित उपस्थित सभी अधिकारियों को इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा किए गए अध्ययन दौरे की जानकारी दी। इसमें यूनिफॉर्म कांसेप्ट सभी को पसंद आया। महानगरपालिका कार्यालय में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक अपने काम के लिए आते हैं। इसके अलावा, शहर, राज्य, देश और देश के बाहर से प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि महानगरपालिका कार्यालय का दौरा कर रहे हैं। ड्यूटी पर रहते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए शहर का चक्कर लगाना पड़ता है और स्थानों का भ्रमण करना पड़ता है। ऐसे में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सरकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय के दौरान उपस्थित रहते हुए उचित पोशाक पहननी चाहिए। 

    वर्गवार ड्रेस कोड तय किया गया 

    ड्रेसकोड से एक अलग पहचान बनाने के अलावा कार्य अनुशासन बढ़ता है और दैनिक कार्य को गति देता है। इस दृष्टि से ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके अनुसार महानगरपालिका कमिश्नर पाटिल ने सूरत महानगरपालिका की तर्ज पर पिंपरी- चिंचवड महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया। इसी के तहत महानगरपालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वर्गवार ड्रेस कोड तय किया गया है। कार्यालय में निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस निर्णय को क्लास 1 और क्लास 2 के अधिकारी 15 अगस्त से लागू करेंगे।