प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर

    Loading

    पुणे :  शादी (Marriage) के बाद आई नई नवेली दुल्हन ने दो दिनों में अपना असली चेहरा ससुराल वालों को दिखा दिया। नई दुल्हन (Bride) ने घर में रखे सोने (Gold) के गहने (Jewelry),  कपड़े और कैश लेकर फरार हो गई। यह घटना पुणे जिले के भोर स्थित निघुड़कर में घटी है। नई दुल्हन के इस कारनामे से ससुराल वालों को तगड़ा झटका लगा है। इस मामले में अहमदनगर जिले की दुल्हन के साथ शादी के लिए अगुवाई करने वाले पांच लोगों के खिलाफ भोर पुलिस स्टेशन (Bhor Police Station) में केस दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर दूल्हे के पिता कैलाश बबन  लिंभोरे (65) ने भोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश लिंभोरे को फलटण तालुका के कापडगांव में पुनर्वसन के तहत जमीन मिली है। इसलिए उनका यहां आना-जाना लगा रहता है। उनकी जमीन के बगल में रहने वाले बाबू जाधव ने सुरेश मारुती बुधावले (निवासी दहीगांव, मालशिरस, सोलापुर) से उनकी पहचान कराई थी। इसके बाद सुरेश बुधावले ने राजू अवघडे और बापूजी कृष्णा चव्हाण की मदद से श्रीगोंदा तालुका के पेड़गांव में राजू देवते की बेटी मनीषा के शादी के लायक होने की बात बताई।  इस शादी के लिए 1 लाख 20 हज़ार रुपए की मांग की। बेटे के शादी की खातिर लिंभोरे ने पैसे देना कबूल कर लिया। लड़की का गांव दूर होने के कारण शादी की तैयारी करके जाने का सुझाव सुरेश बुधावले, राजू अवघडे और बापजी चव्हाण ने लिंभोरे को दिया।

    दुल्हन को खरीद कर दिए गहने

    इसके अनुसार शुक्रवार 1 अक्टूबर को दूल्हे के साथ 9 लोग पेड़गांव गए। यहां जाते ही लड़की के लिए 22 हज़ार का मंगलसूत्र लिया। इसके साथ ही चांदी  का पट्टा, गहने और तीन हज़ार रुपए की साड़ी खरीदी। इस दौरान बापजी चव्हाण और राजू अवघडे ने कैलाश लिंभोरे से 60 हज़ार रुपए लिए। पेड़गांव जाने के बाद राजू देवते ने लड़की मनीषा राजेंद्र पवार (के चाचा से बोलकर शादी करवा दी। शाम के वक़्त दुल्हन मनीषा को लेकर निगुड़घर आ गए।

    पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    रविवार 3 अक्टूबर को कैलाश लिंभोरे कापडगांव गए।  उस वक़्त घर में उनका बेटा दिगंबर, उसकी मां और नई दुल्हन मनीषा थी। सोमवार की सुबह पांच बजे मनीषा ने घर के सोने के गहने, साड़ी और पांच हज़ार कैश लेकर फरार हो गई। इसके बाद कैलाश लिंभोरे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस ने दुल्हन सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक बलीराम सांगले कर रहे है।