Financial crisis took two sacrifices, 2 people hanged in Masanganj

    Loading

    पिंपरी: एक पिता (Father) ने मोबाइल (Mobile) के आदी हो चुके बच्चे से कहा कि वह मोबाइल का इस्तेमाल कम करें और पढ़ाई (Studies) पर ध्यान दें।  इससे नाराज लड़के ने घर के बाथरूम में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त (Suicide) कर ली। यह घटना पिंपरी- चिंचवड के दिघी में हुई। इसमें आत्महत्या करने वाले लड़के का नाम बद्रीनाथ विष्णु राठौड़ (16) है।

    पुलिस के मुताबिक, विष्णु राठौर ईंट बनाने के भट्टे पर काम करता है। उसकी पत्नी सुनीता भी मजदूरी का काम करती है। वे दोनों चाहते थे कि उनका बच्चा शिक्षा हासिल कर बड़ा बनें। इसके लिए उन्होंने पेट काटकर अपने बेटे बद्रीनाथ को कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन दिया। हालांकि बद्रीनाथ मोबाइल का आदी हो गया। विष्णु राठौर और उनकी पत्नी को पता था कि वह पढ़ाई की उपेक्षा कर रहा है। पिता विष्णु ने बद्रीनाथ को ‘मोबाइल का इस्तेमाल कम करें, पढ़ाई पर ध्यान दें’ के लिए कहा। उसके बाद पत्नी सुनीता और विष्णु दोनों घर से काम पर चले गए। बद्रीनाथ और उसकी छोटी बहन उस समय घर पर थे। 

    दिघी पुलिस कर रही मामले की जांच

    माता-पिता के क्रोधित होने पर बद्रीनाथ परेशान था। उसने अपनी बहन को नहाने के लिए कह कर बाथरूम में चला गया। बाथरूम में उसने साड़ी की मदद से खुद का गला घोंट लिया। बद्रीनाथ काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया। तो बहन ने उसे आवाज दी। हालांकि अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बहन ने अपने माता-पिता को फोन किया, जिन्होंने बद्रीनाथ को बाथरूम में फांसी लगा पाया। दिघी पुलिस जांच कर रही है।

    गुड़िया को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी झूल गया 8 वर्षीय बालक

    उधर, पिंपरी-चिंचवड के थेरगांव इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें हॉरर फिल्म के आदी एक आठ साल के बच्चे ने अपनी गुड़िया को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना में मृत बच्चे का नाम कमल खेम साउद (8) है। इस बारे में वाकड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमल अपने कमरे में एक गुड़िया के साथ खेल रहा था। उस समय उसकी मां घर पर काम कर रही थी, जबकि उसके पिता बाहर गए थे। कमल ने गुड़िया के चेहरे पर एक कपड़ा लपेटा और उसे फांसी पर लटका दिया। यह महसूस करते हुए कि उसकी गुड़िया उसे छोड़कर चली गई है, उसने घर की खिड़की को रस्सी बांधकर खुद भी फांसी लगा ली। 

    हॉरर फिल्म देखने का आदी था 

    वह एक गुड़िया के साथ खेल रहा था जब कमल की माँ ने उसे काम करते वक्त देखा। कुछ समय बाद, कमल को उसकी माँ ने फांसी लगी अवस्था मे देखा तो वह कमल के पास दौड़ी पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मौके का दौरा किया। गुड़िया का मुंह कपड़े में लपेटा गया था, जैसे एक कैदी को फांसी दी जाती है। कमल हॉरर फिल्म देखने का आदी था उस दिन भी वह ऐसी ही फ़िल्म देख रहा था, पुलिस को शक है कि उसने फ़िल्म देखकर ही यह हरकत की होगी।