पुणे: पुणे (Pune) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के शिरूर शहर के भीमा कोरेगांव ( Bhima Koregaon area) इलाके के पास एक एयर फिल्टर कंपनी (Air Filter Company Fire) में भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
पुणे अग्निशमन विभाग ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, इस आग में दो कर्मचारी घायल हो गए है। इस घटना पर अभी विवरण आना बाकी है।
#WATCH | Fire breaks out in an Air filter company near Bhima Koregaon area of Shirur town in Pune. Six fire tenders have reached the spot. Two workers were injured: Pune Fire Department pic.twitter.com/Lfkum8hqNq
— ANI (@ANI) December 17, 2022
बता दें कि, आज मुंबई के घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक की मौत, दो घायल हुए है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
मुंबई अग्निशमन सेवा के अनुसार, पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।