NDRF Ahmednagar News

Loading

अहमदनगर: अहमदनगर जिले (Ahmednagar District) में सोमवार दोपहर एक खेत में 200 फुट गहरे बोरवेल (Borewell) में गिरे पांच साल के बच्चे की मौत (Death) हो गई। स्थानीय पुलिस ने कहा कि मृतक बच्चे की पहचान सागर बुद्ध बरेला के रूप में हुई है, जिसका परिवार अस्थायी रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले से अहमदनगर (Ahmednagar) चला आया था और एक गन्ना काटने वाले ठेकेदार द्वारा कार्यरत है। 

अहमदनगर के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चा जिले के कर्जत तहसील के कोपर्डी गांव में स्थानीय किसान काकासाहेब सुद्रिक के गन्ने के खेत में शाम करीब 4 बजे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि लड़का बोरवेल में करीब 20 फुट की गहराई में फंसा हुआ था। 

बचावकार्य में एनडीआरएफ को तैनात किया गया था 

सूचना मिलने के बाद अहमदनगर में दमकल विभाग और जिला आपदा प्रतिक्रिया विंग से बचाव दल को कार्रवाई में लगाया गया। बचाव अभियान की महत्वपूर्ण प्रकृति और विशेष उपकरणों की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया और उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया।

अचेतन अवस्था में निकला गया बच्चा

5वीं बटालियन की एक टीम पहले से ही एक सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के लिए अहमदनगर में तैनात थी, जिला प्रशासन से घटना के बारे में फोन आने के बाद बचाव कार्य में लग गई। लगभग सुबह 3 बजे बचाव दल ने बच्चे को बाहर निकला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि बच्चे में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। उसे होश में लाने के प्रयास किया गया लेकिन बाद में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।