hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

पिंपरी: 12वीं की परीक्षा में फेल (Fail in 12th Exam) होने के बाद निराश छात्रा (Student) ने अपने आवास में फांसी (Hanging) लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के दापोड़ी (Dapodi) में हुई। आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान साक्षी राम कांबले (18) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर 2 बजे 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया गया। इससे पहले साक्षी खाना खाने के बाद रिजल्ट देखने निकलीं। कुछ देर बाद रिजल्ट देखने के बाद वह घर आ गई। 

उसने अपने परिवार को बताया कि वह परीक्षा में फेल हो गई। घर वालों ने भी उस पर कोई दबाव नहीं बनाया। उल्टे कोई बात नहीं, बस अगले साल फिर से परीक्षा देना, उसके पिता ने समझाया।  इसके बाद वह ऊपर घर में अपने कमरे में चली गई। वहां उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। भोसरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अवकाश के दिन फांसी झूल गया पुलिसकर्मी

वहीं,पिंपरी-चिंचवड शहर के पुलिस महकमे में तब खलबली मच गई जब एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार के तड़के पिंपरी के यशवंतनगर इलाके में यह घटना  हुई। विशाल माने (30) ऐसे खुदकुशी करने वाले पुलिस कर्मचारी का नाम हैं। उन्होंने खुदकुशी जैसा कड़ा कदम क्यों उठाया? इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यशवंत नगर में रहने वाले कांस्टेबल विशाल माने की वर्ष 2013 में महाराष्ट्र पुलिस बल में भर्ती हुई थी। वह पिंपरी-चिंचवड़ शहर पुलिस बल में एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। गुरुवार को उनका साप्ताहिक अवकाश था। इस वजह से विशाल घर पर ही थे। उनकी पत्नी घर से बाहर चली गई थी। वे घर पर अकेले ही थे। इसी बीच उन्होंने रात में अपने आवास पर फांसी लगा ली। शुक्रवार के तड़के जब घरवाले लौटे तब यह पूरा मामला सामने आया। इस घटना के सामने आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंपरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।