File Photo
File Photo

    Loading

    पिंपरी. शादी (Marriage) का झांसा देकर एक विवाहिता को अपने पति से तलाक (Divorced) लेने के लिए मजबूर कर खुद दूसरी शादी (Another Marriage) कर उसके साथ धोखाधड़ी (Fraud) किए जाने की घटना सामने आई है। इस बारे में एक 34 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर चेतन नारायण डोंगरे, नारायण डोंगरे और अन्य तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

    पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की पहले शादी हो चुकी है। चेतन की भी शादी हो चुकी  है, लेकिन यह बात उसने पीड़ित महिला को नहीं बताई थी। उसने शादी का झूठा प्रलोभन देकर तलाक करवा दिया।  उसके लिए तलाक देने के बावजूद चेतन ने पीड़िता के साथ अन्य एक महिला से आलंदी में दूसरी शादी कर ली। विवाह के बाद चेतन पीड़िता के पास आने में ताल मटोल करने लगा। हालांकि पीड़िता लगातार दबाव बना रही थी। 

    चाकण पुलिस कर रही मामले की जांच

    इससे परेशान होकर चेतन ने महिला के साथ गाली गलौज, धमकी और मारपीट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगा। चेतन यही नहीं रुका। उसने पीड़िता की स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ अप्राकृतिक अत्याचार किया। उसकी ज्यादतियों से तंग आकर पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार चेतन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। चाकण पुलिस थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक पूनम जाधव मामले की जांच कर रही है।