kerala
File Photo

    Loading

    पुणे : अरब सागर (Arabian Sea) में पैदा हुए हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारतीय समुंद्री किनारों से दूर जाने के बाद राज्य में आकाश साफ हो गया है। जबकि उत्तर पूर्व परिसर में हवा का दबाव बढ़ने से राज्य में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में काफी हद तक कमी आई है। पिछले दो-तीन दिनों में पुणे में भी तापमान लुढ़का है। राज्य में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार की सुबह पुणे जिले के हवेली में सबसे कम 10. 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसकी वजह से पुणे में सुबह काफी ठंड महसूस की जा रही है।

    दूसरी तरफ  फिलहाल  तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुंद्री किनारों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। अगले एक दो दिन हवा का कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने की संभावना है। ऐसे में 11 नवंबर तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुंद्री किनारों में जोरदार बारिश होगी। संबंधित परिसर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इसका कुछ असर महाराष्ट्र पर भी होगा। जिसके चलते वीकेंड में महाराष्ट्र के कोंकण, पहाड़ी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है।  

    लोगों को अपना प्लान टालने की सलाह 

    मौसम विभाग ने शनिवार 13 नवंबर और रविवार 14 नवंबर को पुणे सहित कुल 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राज्य के पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड़ और लातूर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी।  रविवार को भी राज्य में यही स्थिति रहेगी। ऐसे में वीकेंड में घूमने जाने का प्लान बना रहे लोगों को अपना प्लान टालने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।