Crime

    Loading

    पुणे: भेकराईनगर में आईटी इंजीनियर पति ( IT Engineer Husband) ने उच्च शिक्षित पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू (Knife) से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार (Police Arrested) कर लिया है। हत्या चरित्र पर संदेह के कारण किए जाने की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है।

    मृत महिला का नाम ज्योति राजेंद्र गायकवाड (28) है। इस मामले में उसके पति राजेंद्र भाऊराव गायकवाड (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हडपसर पुलिस स्टेशन (Hadapsar Police Station) में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

    दो साल पहले हुई थी शादी

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भेकराईनगर में गायकवाड दंपति रहते थे। राजेंद्र की दो वर्ष पूर्व ज्योति से शादी हुई थी। दोनों को 8 महीने का बेटा है, लेकिन दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसमें ज्योति के चरित्र पर संदेह भी एक वजह थी।

    दो दिन पहले ही गांव से लौटी थी

    दो-तीन दिन पहले ही ज्योति गांव से पुणे आई थी। रात में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह में फिर से विवाद होने के बाद राजेंद्र ने किचन से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर ज्योति के गले और छाती पर हमला किया। इसमें ज्योति लहूलुहान होकर गिर गई। अधिक खून बहने की वजह से ज्योति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर हडपसर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राजेंद्र को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हडपसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।