Murlidhar Mohol

    Loading

    पुणे. ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या से निजात दिलाने के लिए कात्रज चौक (Katraj Chowk) और सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) में फ्लाईओवर ब्रिज (Flyover Bridge) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) के हाथों शुक्रवार 24 सितंबर को इसका भूमिपूजन किया जायेगा, यह जानकारी महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। इस मौके पर स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने (Standing Committee Chairman Hemant Rasne) और पूर्व विधायक योगेश टिलेकर (Former MLA Yogesh Tillekar) उपस्थित थे। 

    टिलेकर ने कहा कि कात्रज चौक और कात्रज-कोंढवा रोड का ट्रैफिक जाम खत्म होगा। इस समस्या के समाधान के लिए 2015 से प्रयास किया जा रहा था। कात्रज में फ्लाईओवर बनाया गया है। सातारा रोड में जेधे से इस फ्लाईओवर को जोड़ा जाएगा। वहां पर भूमि अधिग्रहण की समस्या अभी तक वैसी ही थी। बीच में विधायक रहते देहुरोड-कात्रज बाईपास सामान्य कात्रज-कोंढवा रोड को जोड़कर नेशनल हाईवे के रूप में घोषित करने को लेकर राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्रयास किया जा रहा था। इसे सफलता मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बाईपास वे को सामान्य रूप से जोड़े जाने वाले मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा दिए जाने से रास्ता साफ हो गया है।

    कात्रज चौक का ट्रैफिक जाम खत्म होगा

    इसके बाद कात्रज-कोंढवा छह लेन रोड का काम चल रहा है। नया फ्लाईओवर वंडर सिटी से राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय से सीधे राजस सोसायटी चौक तक जाएगा। इससे कात्रज चौक का ट्रैफिक जाम खत्म होगा। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पर्यावरण मंत्रालय से भी मंजूरी मिल गई है। महानगरपालिक ने भी गार्डन की जगह ओर फ्लाईओवर का पिलर बनाने की परमिशन दी है। महापौर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि सिंहगढ़ रोड के फ्लाईओवर से इस मार्ग से खडकवासला तक नागरिकों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी।