Thane Crime
File Photo

    Loading

    पुणे:  पुणे (Pune) के सिंहगढ़ रोड़ (Sinhagad Road) स्थित धायरी इलाके में एक ऐसी घटना हुई है जहां एक शातिर अपराधी पति (Husband) ने केवल उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक (Mobile Number Block) कर देने के कारण से अपनी पत्नी (Wife) के पेट में चाकू (Knife) मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बीच-बचाव के लिए आए अपने साले पर भी उसने हमला किया है। इस हमले के बाद अपराधी पति भाग निकला है।

     इस घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले का आरोपी सचिन ज़नानोबा अमले (30) है। उसके खिलाफ 22 वर्षीय पत्नी ने सिंहगढ़ रोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  

    भाई को भी मारा चाकू, अस्पताल में इलाज जारी 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन अमले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक शातिर अपराधी है। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका मोबाइल फोन उनकी पत्नी ने शादी के बाद ब्लॉक कर दिया था। साथ ही उस पर शक भी किया। इस बात से नाराज सचिन ने गुस्से में आकर पत्नी के मायके के आने के बाद उससे झगड़ा करने लगा। साथ ही चाकू से उसके पेट में वार कर जान से मारने का प्रयास किया। उसने उसके हाथ और गर्दन पर वार कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी का भाई उसे बचाने आया और उसे भी चाकू मार दिया। इस घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिंहगढ़ रोड पुलिस आगे की जांच कर रही है।