Women-death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

महाराष्ट्र/पुणे: पुणे के मदनवाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक 40 वर्षीय महिला का आधा जला हुआ शव मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार (06) सुबह सात बजे सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और महिला को देखने वालों की काफी भीड़ जमा हो गई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

हत्या का मामला दर्ज 

जिस महिला का शव मिला है उसकी पहचान वैशाली कल्याण काले है और उनकी उम्र 40 बताई जा रही है वह महिला पुणे के मदनवाड़ी की ही रहने वाली है। इस मामले में मृतक महिला की बहन शालिनी प्रताप काले ने भिगवां थाने में तहरीर दी है। अब देखना यह होगा की इस केस में क्या सामने आता है। 

देर रात तक वापस नहीं आई

पुलिस के अनुसार सोमवार (05 बजे) शाम के करीब वैशाली घर से यह कहकर निकली कि वह खाना लेकर आ रही है। ऐसे में अब वह काफी देर रात तक वापस नहीं आई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मदनवाड़ी गांव की सीमा में वेंकटेश लॉन्स के सामने ईंट भट्ठे के पास वैशाली का शव आंशिक रूप से जला हुआ मिला। 

हादसा है या कुछ और

आगे की जांच के लिए उन्हें ग्रामीण अस्पताल भिगवां ले जाया गया और डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भिगवां पुलिस उपनिरीक्षक विनायक दादास पाटिल इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह हादसा है या कुछ और। अब देखना यह होगा इस घटना की जांच में कोनसी जानकारी सामने आती है।