PCMC

    Loading

    पिंपरी: आगामी पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनावों के लिए वार्डवार अंतिम मतदाता सूची आखिरकार चुनाव विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, वार्ड क्रमांक-24 मामुर्डी किवले, विकासनगर, रावेत में सर्वाधिक 51 हजार 989 मतदाता हैं। वहीं सबसे कम वार्ड संख्या 34 बापूजी बुवानगर, ज्ञानेश्वर कॉलोनी में 22 हजार 412 मतदाता हैं।

    इससे पहले जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची में वाकड में सबसे अधिक और ताथवड़े में सबसे कम मतदाता थे। अंतिम मतदाता सूची में यह बदल गया है। जैसे सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या बदल गई है, वैसे समीकरण भी बदल गए हैं।

    साढ़े आठ हजार आपत्तियां दर्ज की गई

    महानगरपालिका चुनाव विभाग द्वारा जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची पर करीब साढ़े आठ हजार आपत्तियां दर्ज की गई। इसकी सुनवाई और परोक्ष निरीक्षण के बाद करीब 84,000 हजार मतदाताओं के वार्ड बदले गए हैं। इसका प्रतिशत 5.50 प्रतिशत है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव के लिए अंतिम मतदाताओं की संख्या 14 लाख 88 हजार 129 है। इनमें 8 लाख 384 पुरुष, 6 लाख 87 हजार 642 महिला और 88 अन्य मतदाता शामिल हैं। चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 5 लाख 86 हजार 849 मतदाता, भोसरी विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 27 हजार 799, पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 76 हजार 470 और भोर विधानसभा क्षेत्र में आनेवाले ताथवड़ेगांव में 9 हजार 575 मतदाता हैं। 

    वार्डवार अंतिम मतदार संख्या

    • तलवडे रुपीनगर: 19 हजार 962 पुरुष, 15 हजार 45 महिला और 15 अन्य कुल 35 हजार 22 मतदाता
    • चिखली गांवठाण: 18 हजार 138 पुरुष, 14 हजार 883 महिला, 3 अन्य कुल 33 हजार 24 मतदाता
    • बो-हाडेवाडी, जाधववाडी: 25 हजार 286 पुरुष, 20 हजार 663 महिला, अन्य 2 कुल 45 हजार 951 मतदाता
    • मोशीगांवठाण, डुडुलगांव: 12 हजार 930 पुरुष, 10 हजार 850 महिला, अन्य 2 कुल 23 हजार 782 मतदाता
    •  च-होली, चोवीसावाडी: 18 हजार 830 पुरुष, 16 हजार 497 महिला, अन्य 5 कुल 35 हजार 362 मतदाता
    • दिघी, बोपखेल: 19 हजार 270 पुरुष, 16 हजार 763 महिला, अन्य 1 कुल 36 हजार 34 मतदाता
    • सैंडिवक कॉलोनी, रामनगर: 14 हजार 78 पुरुष, 11 हजार 404 महिला कुल 25 हजार 482 मतदाता
    • भोसरी गांवठाण, गवलीनगर: 19 हजार 105 पुरुष, 15 हजार 280 महिला कुल 34 हजार 385 मतदाता
    • धावडेबस्ती, चक्रपाणी वसाहत: 18 हजार 847 पुरुष, 13 हजार 711 महिला, अन्य 3 कुल 32 हजार 561 मतदाता
    • इंद्रायणी नगर, लांडेवाडी: 17 हजार 401 पुरुष, 13 हजार 372 महिला, अन्य 1 कुल 30 हजार 774 मतदाता
    • गवलीमाथा, बालाजीनगर: 15 हजार 93 पुरुष, 12 हजार 496 महिला कुल 27 हजार 589 मतदाता
    • घरकुल, नेवालेबस्ती, हरगुडे बस्ती: 16 हजार 616 पुरुष, 12 हजार 242 महिला, अन्य 2 कुल 28 हजार 860 मतदाता
    • मोरेबस्ती, म्हेत्रेबस्ती: 17 हजार 161 पुरुष, 13 हजार 365 महिला, अन्य 2 कुल 30 हजार 528 मतदाता
    • यमुना नगर, फुले नगर: 15 हजार 826 पुरुष, 13 हजार 564 महिला, अन्य 1 कुल 29 हजार 391 मतदाता
    • संभाजी नगर, पूर्णा नगर, शाहू नगर: 16 हजार 830 पुरुष, 15 हजार 137 महिला कुल 31 हजार 967 मतदाता
    • नेहरु नगर, विठ्ठल नगर, यशवंत नगर: 15 हजार 183 पुरुष, 13 हजार 352 महिला, अन्य 2 कुल 28 हजार 537 मतदाता
    • वल्लभ नगर, एच.ए.कॉलोनी, संत तुकारामनगर: 13 हजार 504 पुरुष, 11 हजार 803 महिला कुल 25 हजार 310 मतदाता
    • मोरवाडी, एम्पायर इस्टेट, खरालवाडी, अजमेरात: 19 हजार 817 पुरुष, 17 हजार 843 महिला, अन्य 1 कुल 37 हजार 661 मतदाता
    • चिंचवड स्टेशन, दत्त नगर, मोहन नगर, आनंदनगर: 15 हजार 525 पुरुष, 13 हजार 713 महिला कुल 29 हजार 238 मतदाता
    • कालभोर नगर, विद्या नगर, राम नगर, अजंठा नगर: 18 हजार 336 पुरुष, 14 हजार 905 महिला, अन्य 1 कुल 33 हजार 242 मतदाता
    • आकुर्डी गांवठाण, गंगा नगर, दत्तवाडी: 18 हजार 815 पुरुष, 16 हजार 306 महिला, अन्य 2 कुल 35 हजार 132 मतदाता
    • ओटास्कीम, निगडी गांवठाण, साईनाथ नगर: 15 हजार 568 पुरुष, 14 हजार 69 महिला कुल 29 हजार 637 मतदाता
    • वाहतूकनगरी, भक्ति-शक्ति, केंद्रीय वसाहत: 17 हजार 711 पुरुष, 16 हजार 707 महिला, अन्य 1 कुल 34 हजार 419 मतदाता
    • मामुर्डी, किवले, विकास नगर, रावेत: 27 हजार 341 पुरुष, 24 हजार 645 महिला, अन्य 3 कुल 51 हजार 989 मतदाता 
    • वाल्हेकरवाडी, गुरुद्वारा, शिंदेबस्ती: 12 हजार 751 पुरुष, 10 हजार 699 महिला, अन्य 5 कुल 23 हजार 455 मतदाता
    • बिजली नगर, दलवी नगर, भोईर नगर: 17 हजार 771 पुरुष, 15 हजार 784 महिला, अन्य 4 कुल 33 हजार 519 मतदाता
    • चिंचवड गांव, उद्योग नगर, प्रेमलोक पार्क: 17 हजार 981 पुरुष, 16 हजार 738 महिला, इतर 1 कुल 34 हजार 720 मतदाता
    • केश नगर, यशोपुरम, श्रीधर नगर: 18 हजार 520 पुरुष, 17 हजार 285 महिला, अन्य 1 कुल 35 हजार 806 मतदाता
    • भाटनगर, मिलिंदनगर, पिंपरी कैंप: 19 हजार 25 पुरुष, 17 हजार 296 महिला, अन्य 2 कुल 36 हजार 332 मतदाता
    • पिंपरी गांव, अशोक थिएटर, वैभव नगर: 18 हजार 531 पुरुष, 17 हजार 249 महिला, अन्य 2 कुल 35 हजार 782 मतदाता
    • कालेवाडी, विजय नगर, नढे नगर: 16 हजार 267 पुरुष, 13 हजार 870 महिला, अन्य 1 कुल 30 हजार 138 मतदाता
    • तापकीर नगर, रहाटणी, ज्योतिबानगर: 14 हजार 51 पुरुष, 12 हजार 24 महिला कुल 26 हजार 75 मतदाता
    • रहाटणी, रामनगर, शिवतीर्थ नगर: 13 हजार 663 पुरुष, 11 हजार 747 महिला कुल 25 हजार 410 मतदाता
    •  बापुजीबुवा नगर, ज्ञानेश्वर कॉलोनी: 12 हजार 172 पुरुष, 10 हजार 240 महिला कुल 22 हजार 412 मतदाता
    • थेरगांव, बेलठिका नगर, पवार नगर: 13 हजार 315 पुरुष, 11 हजार 46 महिला, अन्य 2 कुल 24 हजार 363 मतदाता
    • गणेश नगर, संतोष नगर, पद्मजी पेपर मिल: 16 हजार 512 पुरुष, 13 हजार 936 महिला, अन्य 2 कुल 30 हजार 450 मतदाता
    • ताथवडे, पुनावले, कालाखडक: पुरुष 13 हजार 881, 10 हजार 874 महिला कुल 24 हजार 755 मतदाता
    • वाकड, भुमकर, कस्पटे, वाकडकरबस्ती: 24 हजार 63 पुरुष, 19 हजार 677 महिला, अन्य 3 कुल 43 हजार 734  मतदाता
    • पिंपले निलख, विशालनगर, वेणुनगर, पुलिस लाइन: 19 हजार 66 पुरुष, 16 हजार 793 महिला, अन्य 9 कुल 35 हजार 868 मतदाता
    • पिंपले सौदागर, कुणाल आयकॉन, प्लॅनेट मिलेनियम: 21 हजार 969 पुरुष, 18 हजार 982 महिला कुल 40 हजार 951 मतदाता
    • पिंपले गुरव गांवठाण, जवलकर नगर, वैद्युवस्ती: 16 हजार 859 पुरुष, 15 हजार 332 महिला, अन्य 2 कुल 32 हजार 193 मतदाता
    • कासारवाडी, फुगेवाडी: 16 हजार 757 पुरुष, 14 हजार 918 महिला कुल 31 हजार 675 मतदाता
    • दापोडी, गणेश नगर, महात्मा फुले नगर: 20 हजार 87 पुरुष, 18 हजार 577 महिला, अन्य 5 कुल 38 हजार 669 मतदाता
    • पिंपलेगुरव, काशीद नगर, मोरया पार्क: 14 हजार 89 पुरुष, 12 हजार 977 महिला, अन्य 1 कुल 27 हजार 67 मतदाता
    • नवी सांगवी, किर्तीनगर, विनायक नगर: 15 हजार 809 पुरुष, 14 हजार 181 महिला, अन्य 1 कुल 29 हजार 991 मतदाता
    •  जुनी सांगवी, ममता नगर, शितोले नगर: (चारसदस्यीय वार्ड) 20 हजार 42 पुरुष, 18 हजार 799 महिला कुल 38 हजार 841 मतदाता