ARREST
प्रतिकात्मक तस्वीर

    Loading

    पुणे: मकोका के मामले में पिछले कई महीने से फरार एक आरोपी को भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। वह विमानतल पुलिस स्टेशन में दर्ज मकोका (MCOCA) के मामले का फरार आरोपी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक रमेश तांबे (19) है। अभिषेक ने मई महीने में एक सुरक्षा रक्षक की बेरहमी से पिटाई की थी। इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। 

    इस मामले में उस पर मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से अभिषेक फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। इसी बीच, भारती विद्यापीठ पुलिस अपनी सीमा में गश्त लगा रही थी। 

    मुखबिर से मिली जानकारी

    इसी दौरान कर्मचारी मितेश चोरमले और आशीष गायकवाड को मुखबिरों से अभिषेक के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि वह कात्रज के होटल शिवराय में किसी व्यक्ति के साथ है। इसके आधार पर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जगन्नाथ कलसकर, पुलिस इंस्पेक्टर संगीता यादव और उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए विमानतल पुलिस को सौंप दिया गया है।