Meet LEAD School co-founder Sumit Mehta at Navbharat Vibes at 6 pm today

आज शाम 6 बजे लीड स्कूल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित मेहता मौजूद रहने वाले है।

Loading

पुणे. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। इसीबीच नागपुर में नवभारत ने अपने पाठकों के लिए नवभारत  vibes (Series of Webinars)कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में आज शाम 6 बजे LEAD स्कूल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित मेहता मौजूद रहने वाले है। सुमित मेहता आज शाम 6 बजे नवभारत के फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर लाइव रहेंगे।  सुमित मेहता इस कार्यक्रम में “कोविड-19 का शिक्षा क्षेत्र पर प्रभाव”इस विषय पर बात करने वाले है। तो आइये जानते है सुमित मेहता के बारे में….

सुमित मेहता LEAD स्कूल के सह-संस्थापक रहने से पहले Zee Learn (2007-2012) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। सुमित की हमेशा से ही शिक्षा के प्रति काफी रूचि थी। इसलिए उन्होंने इसी क्षेत्र में काम करने का फैसला लिया। सुमित मेहता का मानना है कि देश के हर एक बच्चे को उत्तम शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने भारत के छात्रों को एक बेहतरीन पाठ्यक्रम प्रदान किया हैं। सुमित शिक्षा अनुसंधान और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र का उन्हें 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रहा है। उनका मानना ​​है कि अधिक न्यायसंगत और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा लोकतंत्रीकरण का एकमात्र उपाय है।

वही, LEAD स्कूल ने लॉकडाउन के समय में बच्चों के लिए घर से पढ़ाई की ‘लीड स्कूल एट होम-School at Home’ सेवा शुरू की है।यह एक ऑनलाइन लाइव स्कूल सुविधा है।इससे बच्चे घर पर बैठकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है।