Big gift for Puneites on Sunday, PM Modi will inaugurate the metro on 6 March
File

    Loading

    पुणे : नए साल में पुणे (Pune) औप पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के नागरिकों (Citizens) को नया तौफा मिलेगा। पुणे मेट्रो (Pune Metro) का पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) से वनाज (Vanaj) के 15 किलोमिटर लंबे रुट पर सफल ट्रायन रन शनिवार (31 दिसंबर) को किया गया। इस ट्रायल के चलते पिंपरी-चिंचवड औद्योगिक शहर और पुणे शहर मेट्रो से जुड गए है। अगले 2 से 3 महिनों में नागरिक अस रुट पर सफर कर सकेंगे, ऐसा महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रीजेश दीक्षित ने बताया। 

    पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर में पुणे मेट्रो परियोजना का तेजी से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को साल के आखिरी दिन मेट्रो प्रशासन द्वारा पिंपरी-चिंचवड से वनाज मेट्रो स्टेशन का सफल परीक्षण किया। फुगेवाड़ी से सुबह साढ़े दस बजे मेट्रो ट्रेन निकली। वह दापोड़ी, बोपोड़ी, खड़की, रेंजहिल्स, शिवाजीनगर मार्ग से सिविल कोर्ट थाना सुबह 11.15 बजे पहुंची। इस परीक्षण की अवधि 45 मिनट थी। वहां से मेट्रो 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई और 11 बजकर 45 मिनट पर वनाज स्टेशन पहुंची। इस परीक्षण की अवधि 25 मिनट थी। यह मेट्रो परीक्षण सफल रहा, ऐसा मेट्रो के अधिकारीयों ने बताया। 

    पिंपरी से वनाज का 40 रुपए का टिकट

    मेट्रो प्रशासन द्वारा किया गया फुगेवाड़ी से वनाज तक मेट्रो का परीक्षण सफल रहा है। इसके बाद कुछ और टेस्ट किए जाएंगे। उसके बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) और रेल विभाग की मंजूरी ली जाएगी। सभी परमिशन और अप्रूवल मिलने के मेट्रो नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। पिंपरी से वनाज रूट का टिकट 40 रुपए का होगा। महाराष्ट्र सरकार के भाड़े दर के आधार पर टिकट का दर निश्चित किया गया है, ऐसा महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रीजेश दीक्षित ने बताया। 

    2 से 3 महीने में सफर कर सकेंगे नागरिक

    फुगेवाड़ी से वनाज स्टेशन तक मेट्रो के सफल परीक्षण के बाद महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित ने महानगरपालिका सहित विभिन्न संस्थानों के साथ-साथ नागरिकों और मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और अगले 2 से 3 महीने में पिंपरी-चिंचवड और पुणे शहर के नागरिक इस रुट पर मेट्रो से सफर कर सकेंगे, ऐसा दीक्षित ने बताया।