death
Representative Photo

    Loading

    पुणे. दो दिन से लापता पुणे (Pune) के एक 23 वर्षीय युवक की लाश (Dead Body) मिलने से खलबली मच गई है। पुणे जिले के शिरूर शहर (Shirur City) के 23 वर्षीय आदित्य चोपड़ा दो दिनों से लापता थे। शुक्रवार को उसका शव पुणे-नगर महामार्ग पर अहमदनगर जिले के वाडेगव्हाण के एक कुएं में मिला। बताया जा रहा है कि आदित्य का अपहरण कर तेजधार हथियार से हत्या की गई है। इस हत्या को लेकर शिरूर शहर में नाराजगी व्याप्त है। नाराज परिजनों ने पुणे-नगर हाईवे पर वाडेगव्हाण में रास्ता रोको आंदोलन किया और हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक परिवार वालों ने शव को लेने से इंकार कर दिया है।

    आदित्य की हत्या किसने की इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, जांच की जा रही है। पुणे में अपराध का दर दिन-प्रति-दिन बढ़ता जा रहा है। पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए भाइयों के बीच हमेशा विवाद होता है। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना पुणे में हुई थी जिसमें सगी बड़ी बहन को आग लगाकर मारने की कोशिश की गई थी। औंध तालुके में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी थी। घायल महिला का इलाज ससून अस्पताल में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर पुणे जिले के औंध तालुका स्थित अनुसया सोसाइटी में हुई। गिरफ्तार भाई का नाम शरद मनोहर पतंगे (45) है। घायल महिला का नाम राजश्री मनोहर पतंगे (48) है। राजश्री और शरद दोनों सगे भाई-बहन हैं। बताया गया है कि दोनों का एक और भाई है।

    स्क्रैप के पैसों को लेकर दंपति की हत्या

    उधर, स्क्रैप के पैसों को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली घटना पुणे जिले के आंबेगाव तालुका के घोडेगांव में घटी है। पता चला है कि इस डबल मर्डर का कारण स्क्रैप के लिए बेचे गए पैसे को लेकर हुआ विवाद है। मृतकों के नाम किसन वाघ और उनकी पत्नी मोंढाबाई वाघ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के अंबेगांव तालुका के घोडेगांव में एक कचरा डिपो के पास रात में तेजधार हथियार से वार करते हुए वाघ दंपति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घोडेगांव पुलिस ने मंगेश सईद, सोन्या मुकण और जगन मुकणे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में घोडेगांव पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है।