Indrayani Thadi-2023 Fair

    Loading

    पिंपरी: बीजेपी विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) की संकल्पना से शिवांजलि सखी मंच द्वारा भोसरी के ग्राम मैदान में आयोजित इंद्रायणी थड़ी-2023 मेले (Indrayani Thadi-2023 Fair) का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) के हाथों किया गया। अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस मेले में पहुंचने और मेले में शामिल बचत गुटों द्वारा दो दिन में एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार किए जाने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने यहां का दौरा किया और मेले में शामिल महिला बचत गुटों की महिलाओं से संवाद साधा। 

    वाघ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाकर ‘नारी शक्ति’ का सम्मान किया जा रहा है। विधायक महेश लांडगे इस ‘मातृ शक्ति’ का गौरव करने का काम कर रहे हैं। चित्रा वाघ ने आगे कहा, महिला स्वयं सहायता समूह जैसी अवधारणाओं, जिनके माध्यम से हम प्रदेश में रसोई और बच्चों तक सीमित रहने की अवधारणा से निकलकर महिला सशक्तिकरण को देख रहे हैं। इन्द्रायणी थड़ी मेले से उन्हें मजबूत करने का काम उनके भाई विधायक महेश लांडगे ने किया। आज राज्य की सारी मातृ शक्ति उनके साथ है। इस कार्यक्रम में 1 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए हैं। अगले तीन दिनों में और भी भीड़ होने की उम्मीद है। 

    केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तारीफ की

    चित्रा वाघ ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी सरकार और राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है। वहीं विधायक लांडगे इसी मातृशक्ति का गौरव करने का काम कर रहे हैं। इस बीच चित्रा वाघ ने विभिन्न कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। उन्होंने मनोरंजन स्थलों पर गाने भी गाए। साथ ही फेस्टिवल में करीब 400 स्टालों का भ्रमण किया। महाराष्ट्र के कोने-कोने से आयी महिला बचत समूहों के प्रतिनिधियों से उत्सुकतापूर्वक पूछताछ की। उनकी समस्याओं को जाना, उन्हें सुझाव दिए। साथ ही स्टॉल पर उत्पाद का स्वाद भी चखा। इस कार्यक्रम शिवांजलि सखी मंच की अध्यक्ष पूजा लांडगे ने उन्हें भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।