पुणे समेत 7 जिलों में सोमवार, मंगलवार येलो अलर्ट

    Loading

    पुणे : मानसून (Monsoon) को वापस गए एक महीने पूरे हो रहे है। इसके बावजूद फिलहाल दक्षिण भारत (South India) में मानसून सक्रिय (Active) है। अगले एक सप्‍ताह दक्षिण भारत में बादलों (Clouds) की गड़गड़ाहट (Thunder) के साथ जोरदार (Vigorous) बारिश (Rain) होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले चार सप्‍ताह  के मौसम का अनुमान लगाया है। इसके अनुसार अगले सप्‍ताह महाराष्‍ट्र सहित दक्षिण भारत में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसके बाद देश में मानसून का जोर कम होने की संभावना है।

    अगले कुछ और दिनों तक राज्‍य में मानसून के सक्रिय रहने की उम्‍मीद है। इस लिहाज से अगला एक सप्‍ताह काफी महत्‍वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार से 2 दिसंबर तक दक्षिण भारत में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इस वजह से केरल, तमिलनाडु, दक्षिण महाराष्‍ट्र, पश्चिम मध्‍य प्रदेश में अगले सप्‍ताह जोरदार बारिश होने की संभावना है। इन जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मुसलाधार से अति मुसलाधार बारिश होने की संभावना है। 3 दिसंबर के बाद देश में मानसून का जोर कम होने की संभावना है। दिसंबर के तीसरे और चौथे सप्‍ताह में मानसून के सामान्‍य होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

    अति मुसलाधार बारिश होने की संभावना

    मौसम विभाग ने सोमवार 29 नवंबर और मंगलवार 30 नवंबर को दक्षिण कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र, पहाड़ी क्षेत्रों और मराठवाड़ा के कुछ हिस्‍सों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को पुणे सहित रायगढ़, रत्‍नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, सांगली और कोल्‍हापुर इन 7 जिलों के लिए येला अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंगलवार को नाशिक, ठाणे, अहमदनगर, पुणे, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सातारा, सांगली और कोल्‍हापुर इन 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मुसलाधार से अति मुसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।