More than 100 BJP corporators will win MP Girish Bapat

  • भाजपा सांसद गिरीश बापट ने दावा करते हुए मनपा चुनाव का बिगुल फूंका

Loading

पुणे. भाजपा (BJP) के सभी नगरसेवक (Corporators) अच्छा काम कर रहे हैं। राज्य में जब भाजपा की सत्ता थी, तो पुणे को बड़ा फंड दिया गया था। केंद्र सरकार (Central Government) के जरिए शहर में बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए। भाजपा ने पुणेवासियों को दिए गए वादे को पूरा किया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा के 100 से अधिक नगरसेवक मनपा में होंगे। यह विश्वास जताते हुए सांसद गिरीश बापट (MP Girish Bapat) ने 2022 में होने वाले मनपा चुनाव का प्रचार का बिगुल फूंक दिया है।

शहर भाजपा की तरफ से पिछले 3 दिनों से भाजपा के नगरसेवकों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, इन बैठकों में नगरसेवकों द्वारा किए गए विकास कार्यों और सामाजिक कार्यों, शुरू किए गए प्रोजेक्ट, अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आवश्यक फंड आदि पर बैठक में चर्चा की गई। इसके बाद शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक और सांसद गिरीश बापट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस मौके पर महापौर मुरलीधर मोहोल, उपमहापीर सरस्वती शेंडगे, स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने, सभागृह नेता गणेश बिडकर और राजेश पांडे उपस्थित थे।

केंद्र की कई योजनाएं पुणे में जारी

बापट ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजना पुणे में शुरू है। पिछली राज्य सरकार ने पुणे मनपा को भारी फंड दिया था, लेकिन महाविकास आघाडी सरकार ने अभी तक कोई फंड नहीं दिया है। आरपीआई सहित भाजपा के 98 नगरसेवकों से चर्चा कर रहे हैं। नगरसेवकों ने काफी अच्छा काम किया है। खासकर सामाजिक कार्य बहुत ज्यादा किए हैं। यह हमारा अपनापन है। कोरोना संकट को सफलतापूर्वक दर किनार किया है । स्मार्ट सिटी का काम जारी है। टैक्स के जुमाने में छूट देकर मनपा का इन्कम बढ़ाने का प्रयास किया, स्थायी समिति अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने इसके लिए सकारात्मक पहल की है, 24 घंटे वाटर सप्लाई योजना को गति दी जा रही है। 

पुणेवासियों को दिए गए शब्द का हम पालन करेंगे

भामा आसखेड़ प्रोजेक्ट के किसानों का पुनर्वसन किया गया। इसके लिए मनपा ने 1200 करोड़ रुपए के फंड दिए हैं। एयरपोर्ट, नदी सुधार योजना, मेट्रो प्रोजेक्ट्र के कार्य को आगे बढ़ाया गया। पुणेवासियों को दिए गए शब्द का हम पालन करेंगे। मेरा विश्वास है कि इस बार पिछली बार की तुलना में पार्टी के अधिक नगरसेवक चुनकर आएंगे।

 गांवों को मनपा में शामिल करने का विरोध नहीं

भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने कहा कि गांवों को मनपा में शामिल करने का विरोध नहीं है, लेकिन वहां पर गांवों में सुविधा करने के लिए राज्य सरकार को फंड देना चाहिए। अब तक जिला परिषद में ये गांव थे, वहां राष्ट्रवादी कांग्रेस ने काम नहीं किया। इसी कमी को छुपाने के लिए गांवों को मनपा में शामिल करने की साजिश की जा रही है।