ncp
File Photo

    Loading

    पुणे : सत्ता का दुरूपयोग कर केंद्रीय एजंसियों के माध्यम से राज्य के नेताओं की छवि ख़राब करने के भाजपा के प्रयासों का विरोध करते हुए को पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा निषेध किया गया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की फैक्ट्रियों और कंपनियों पर आयकर छापे और अजीत पवार के रिश्तेदारों की कंपनियों और कार्यालयों में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की साजिश है। पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दूसरी कार्यकारिणी की बैठक लोकमान्य तिलक हॉल में हुई, जिसमें भाजपा की निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया। 

    इस बैठक में वरिष्ठ नेता अंकुश काकड़े ने सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य के नेताओं की छवि खराब करने के लिए ये षड़यंत्र रचा होने की बात की हैं। भाजपा के इस प्रयासों का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव प्रस्तृत किया जिसे श्रीकांत शिरोले ने मंजूरी दी। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि अजीत पवार कानून के अनुसार काम करते हैं और लोगों के लिए दिन-रात प्रयास करते हैं। भाजपा आगामी पुणे महानगपालिका चुनाव और राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार को अस्थिर करने के ऐसे असफल प्रयास कर रही है। 

    आंदोलन की चेतावनी दी गई

    अजीत पवार के बारे में कोई शिकायत नहीं है, इस तरह की छापेमारी केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए की जा रही है। इस षड़यंत्र में अजीत पवार के रिश्तेदारों को ही इसमें घसीटा जा रहा है। भाजपा को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए राज्य की संस्कृति को खराब नहीं करना चाहिए ऐसी बात अंकुश काकड़े ने निषेध जताते हुए की। महाराष्ट्र की जनता भाजपा को सबक सिखाए बिना नहीं रहेगी। अगर भाजपा इससे कोई सबक सीखे बिना अपनी सत्ता का दुरुपयोग जारी रखती है,तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।