Dilip Valse Patil

    Loading

    पिंपरी: राज्य में अब अपनी सरकार (Government) नहीं है। विकास कार्य जारी रखने के लिए जिला परिषद (Zila Parishad),  पंचायत समिति (Panchayat Samiti) हमारे पास होनी चाहिए। आगामी सभी चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)का प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता काम पर लग जाएं। यह अपील पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने एनसीपी के कार्यकर्ताओं से की।

    आगामी चुनाव को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन मंचर में शरद पवार सभागृह में सम्पन्न हुआ। इसी मौके पर वलसे पाटिल बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों से कार्यकर्ता और सभी ने दिल से प्रेम किया। इसलिए सात बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इसके लिए कार्यकर्ताओं, नागरिकों और वोटरों ने काफी तकलीफें झेली। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से संपर्क मुहिम शुरू करें। नागरिकों की परेशानियों, बचे हुए कार्य  प्रमुख कार्यकर्ता समझे साथ ही काम की गुणवत्ता बनी रहे इसका ध्यान रखें।

    महंगाई और अन्य मुद्दे पीछे छूट गए

    अब आघाडी सरकार नहीं है दूसरी सरकार सत्ता में आ गई है। इसके लिए केंद्र ने बड़ी ताकत लगाई। लोगों का मन बदलने का काम बीजेपी कर रही है। महंगाई और अन्य मुद्दे पीछे छूट गए है और दूसरे मुद्दे खड़े किए जा रहे है। जिला परिषद, पंचायत समिति के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने-अपने गांव जाकर काम करें। इस मौके पर पूर्व सभापति देवदत्त निकम, विष्णु हिंगे, संजय गावारी, सुहास बाणखेले, क्रांति गाढवे, नंदा सोनावणे, उषा कानडे, रुपा जगदाले, सुभाष मुरमारे ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक वलसे पाटिल, भीमाशंकर कारखाना के अध्यक्ष बालासाहेब बेंडे, उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावडे, संचालक प्रदीप वलसे पाटिल, अंकित जाधव आदि उपस्थित थे।