Pune-Ahmednagar Road

Loading

पुणे: पुणे-अहमदनगर रोड (Pune-Ahmednagar Road) पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या से वाहन चालकों सहित नागरिक परेशान हो गए हैं। अब इस रोड पर जाम की समस्या का हल करने के लिए अधिकारियों ने ध्यान देना शुरू किया है। अब वह उपाय करने की गतिविधियों में जुटे नजर आ रहे हैं।

अहमदनगर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए आरटीओ (Pune RTO) और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने एकत्रित रूप से सर्वेक्षण (Survey) किया है। इसके अनुसार, कई जगहों पर सुधार किए जाएंगे। इस सर्वेक्षण में सड़क पर कई समस्याएं सामने आई हैं। उनका कैटेगराइजेशन तुरंत और दीर्घकालीन के रूप में किया गया है। तुरंत उपाय करने के लिए संबंधित विभागों से आरटीओ फॉलोअप करेगा। पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए), पुणे महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय रखकर उपाय किए जाएंगे।

क्षमता से डेढ़ गुना वाहनों की संख्या

इस मार्ग पर अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम के साथ सड़क हादसे भी बढ़ गए हैं। लोनीकंद क्षेत्र में जानलेवा हादसों की संख्या ज्यादा है। अहमदनगर रोड की क्षमता 50 हजार पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) है। प्रत्यक्ष रूप में यह क्षमता 75 हजार पीसीयू तक पहुंची है। इसका मतलब इस सड़क पर क्षमता से अधिक डेढ़ गुना ज्यादा वाहन चल रहे हैं। लापरवाहन वाहन चालकों के कारण हादसों की संख्या बढ़ गई हैं।

क्या हैं संभावित सुधार?

  • नगर रोड पर सर्विस रोड नहीं होने से गांवों की सीमा में हाइवे किनारे आयर्न रेलिंग लगाना।
  • वाघोली के आगे चौराहों पर सिग्नल लगाना
  • निर्धारित स्टॉप पर ही पीएमपीएमएल की बसें रोकना
  • रांग साइड आने वाले वाहनों पर कार्रवाई
  • रांजनगांव एमआईडीसी के बाहर स्टॉप बनाना