Policeman hit couple with vehicle, case registered

    Loading

    पुणे : सन फ्रांसिस्को (San Francisco) से मुंबई (Mumbai) के सफर के दौरान दो बैग से करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी होनी की घटना सामने आई है। इस मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) ने एयर फ्रांस कंपनी (Air France Company) के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज (Case Registered) किया है। इस मामले में येरवड़ा के त्रिदलनगर में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन (Yerwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

    इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह महिला 29 सितंबर 2021 को स्थानीय समय के मुताबिक साढ़े तीन बजे सैन फ्रांसिस्को से पुणे के प्लेन में यात्रा कर रही थी। इसके अनुसार उन्होंने एयरपोर्ट पर चेक-इन किया। इस दौरान उन्होंने अपना दोनों बैग एयरपोर्ट के एयर फ्रांस के कर्मचारी को दिया। इसके बाद पेरिस के रास्ते मुंबई आई। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें अपना बैग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बैग का क्लेम कर पुणे के घर का पता दिया। 

    दो दिनों के बाद बैग भेजा

    दो दिनों के बाद 3 अक्टूबर को विमान कंपनी ने उनका बैग भेजा। उन्होंने बैग खोल कर देखा तो उसमें कपडे, गिफ्ट आईटम, परफ्यूम, हैंडबैग, पर्सेस सहित 1 लाख 40 हज़ार 367 रुपए का सामान गायब था।  उन्होंने कंपनी से इसे लेकर पूछा, लेकिन कंपनी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया है कि एयर फ्रांस  के किसी कर्मचारी ने बैग से सामान चुराया है। इसके आधार पर शिकायतकर्ता ने केस दर्ज करा दिया है। पुलिस उपनिरीक्षक भगवान गुरव मामले की जांच कर रहे है।